दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय सरकार के 2026-27 का बजट रविवार को पेश कर दिया . वित्त मंत्री ने इस बजट से लोंगो को राहत देने की पेशकश की है. हालांकि पहले ही बजट को मध्यमवर्गीय लोगो के लिए राहत की बजट बताया जा रहा था अब बजट पेश होने के बाद कुछ सामान अब सस्ते हो सकते हैं, जबकि कुछ के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा तो बाजार निकलने के पहले आप भी बजट पर एक नजर ड़ाल कर देख ले जिससे आपको बाजार के रेट्स का पता आप को चल जाए।

मोबाइल, माइक्रोवेव और इलेक्ट्रॉनिक सामान

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए माइक्रोवेव ओवन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के पार्ट्स पर टैक्स कम किया गया है। इससे कंपनियों की लागत घटेगी और अगर इसका फायदा ग्राहकों तक पहुंचा, तो मोबाइल फोन और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते हो सकते हैं। 2026-27 के बजट में सरकार ने जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन जैसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल होने वाले सामान को सस्ता कर दिया है

कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाइयां हुई सस्ती

यह बजट  स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी काफी महत्वपूर्ण रहा. सरकार ने कैंसर से जुड़ी  दवाओं को सस्ता करने का फैसला लिया है. इसके अलावा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी.  ये कदम मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देने वाले हैं. कैंसर की 17 तरह की लाइफ सेविंग दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब इलाज पहले के मुकाबले सस्ता होगा। दवाओं के आयात पर ड्यूटी में छूट देने से उनके बाजार मूल्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

विदेश भेजने पर TCS नहीं लगेगा

अब पढ़ाई का खर्च थोड़ा सस्ता हो गया. पहले अगर कोई छात्र एजुकेशन लोन लेकर विदेश पढ़ने जाता था, तो उस पैसे को बाहर भेजते समय TCS (टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स) देना पड़ता था. अब मान्यता प्राप्त बैंक या संस्था से लिया गया एजुकेशन लोन विदेश भेजने पर TCS नहीं लगेगा. इसके अलावा, LRS (लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम) के तहत विदेश पैसे भेजने की जो टैक्स-फ्री सीमा है, उसे भी बढ़ा दिया गया है.

कपड़े, जूते और लेदर प्रोडक्ट
टेक्सटाइल, लेदर और फुटवियर सेक्टर के लिए भी राहत दी गई है। कच्चे माल पर टैक्स कम होने से कपड़े, जूते, बैग और स्पोर्ट्स शूज़ की कीमतें घट सकती हैं या कम से कम आगे बढ़ने से रुक सकती हैं।

खेल-कूद का सामान खरीदना सस्ता

बजट के बाद अब खेल-कूद का सामान खरीदना जेब पर थोड़ा हल्का पड़ेगा. खेलो इंडिया को प्रॉपर ढंग से लागू किया जाएगा. 10000 करोड़ एसएमई को अलॉट किया गया है. इससे बैट, बॉल, फिटनेस गियर जैसे सामान सस्ते मिल सकते हैं.

समुद्री मत्स्य उद्योग को बढ़ावा

भारत के जहाजों द्वारा EEZ (विशेष आर्थिक क्षेत्र) और अंतरराष्ट्रीय समुद्री इलाकों में पकड़ी गई मछलियों पर अब कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे समुद्री मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और मछुआरों की कमाई बेहतर हो सकती है. इससे सी फूड के दामों में थोड़ी कमी आ सकती है.

सीएनजी और बायोगैस सस्ता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में आम लोगों को राहत देने के लिए सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने की घोषणा की है

क्या महंगे हुए

 शराब, सिगरेट और पान मसाला

शराब पर टैक्स की बढ़ोतरी हो रही है. सिगरेट और पान मसाला पर सिन टैक्स बढ़ा है

खनिज से जुड़ी चीज़ें
स्क्रैप, कोयला और लौह अयस्क जैसे खनिजों पर TCS बढ़ाया गया है। इससे इन सेक्टरों में लागत बढ़ेगी

कमर्शियल गैस सिलेंडर
होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाला 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो चुका है

 

Related Posts