बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस पार्टी ने शुरू कर दी हैं.. पार्टी ने कहा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के साथ 17 अगस्त से राज्य भर में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू करेंगे…. कांग्रेस की यह यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और “वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई” को एक जन आंदोलन बनाने के लिए के लिए की जा रही है इसको लेकर कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने 17 अगस्त को इस यात्रा की घोषणा की और कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को सड़कों पर लड़ेगे… 17 अगस्त से विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे बिहार में एक विशाल वोट अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने बुधवार को सासाराम में इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की ताकि यात्रा की तैयारी, लामबंदी और सुचारू समन्वय का आकलन किया जा सके… यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ होगा। बिहार में 17 अगस्त से शुरू हो रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ SIR विवाद को विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखने की कोशिश है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ये यात्रा… बिहार में चुनाव आयोग के SIR और राहुल गांधी के वोटों की चोरी के आरोपों के साये में ये यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी….  वोटर अधिकार यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ इंडिया ब्लॉक के सभी नेता शामिल होने जा रहे हैं…. बिहार वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया जा रहा है कि ये पहले ही शुरू होने वाली थी, लेकिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण हफ्ता भर इस यात्रा को टालना पड़ा था… बिहार में रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से शुरू होने वाली वोटर अधिकार यात्रा पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ समाप्त होगी. यात्रा के बीच में तीन दिन ब्रेक भी होगा.…..

Related Posts