मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) पंचकूला के सचिव श्री अजय कुमार घनघस (Ajay Ghanghas) ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और नालसा पोर्टल को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की।
यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एचएएलएसए) के सदस्य सचिव श्री एसपी सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य कानूनी सहायता को सभी के लिए सुलभ और जागरूकता को व्यापक बनाना है।
श्री अजय कुमार घनघस ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के हर कोने तक नालसा हेल्पलाइन और पोर्टल की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
इसके लिए सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, पंचायत भवनों और सरकारी विभागों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर 15100
और नालसा पोर्टल की जानकारी प्रमुखता से लिखवाई जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं
कि वे सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल प्रमुख अपने स्कूलों में दीवारों पर नालसा हेल्पलाइन और पोर्टल की जानकारी लिखवाएं।
•पुलिस उपायुक्त, पंचकूला को निर्देशित किया गया है
कि वे सभी पुलिस स्टेशनों के स्टेशन हाउस ऑफिसर्स (एसएचओ) से कहें
कि थानों की बाहरी दीवारों पर नालसा हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल की जानकारी प्रदर्शित करें।
सरकारी विभागों में शामिल किया गया प्रयास
•पंचकूला के उपायुक्त ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है
कि वे अपने कार्यालयों की बाहरी दीवारों पर नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और पोर्टल की जानकारी लिखवाएं।
श्री घनघस ने कहा कि यह सामूहिक प्रयास नागरिकों को नालसा की मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं की उपलब्धता के बारे में जागरूक करने का एक मजबूत माध्यम बनेगा।
इस पहल के तहत नालसा हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल को बढ़ावा देकर नागरिकों को न्याय और सहायता तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना
और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना है।
नालसा हेल्पलाइन 15100 और पोर्टल का उपयोग करके, जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं
और न्याय के प्रति अपनी पहुंच को सुनिश्चित कर सकते हैं।


