पंजाब सरकार का मेगा रोजगार कैंप: महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने की पहल
Mega Employment Camp: पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष मेगा रोजगार कैंप लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान की पहली कड़ी होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला और गुरदासपुर जिलों से की गई है।
पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए शुरू किया Mega Employment Camp
पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है। 10 सितंबर, मंगलवार को मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित किए गए विशेष मेगा रोजगार/नौकरी कैंप (Mega Employment Camp) ने एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। इस कैंप की शुरुआत एक नई क्रांति का प्रतीक